बेंगलुरु (कर्नाटक) में कई मकानमालिक अब पालतू कुत्ता रखने पर किराएदारों से ₹1,000-₹2,000/माह का अतिरिक्त रेंट ले रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, मकानमालिकों का कहना है कि पालतू जानवरों के कारण होने वाली डीप क्लीनिंग, दाग-धब्बे और नुकसान को कवर करने के लिए यह चार्ज लिया जा रहा है। वहीं, किराएदारों का मानना है कि सभी पेट्स इतना नुकसान नहीं करते।