inshorts

घर में कितनी रख सकते हैं शराब? यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कितनी है लिमिट?

घर में शराब रखने की हर राज्य की अपनी सीमा तय है। ABP न्यूज़ के मुताबिक, दिल्ली में व्यक्ति घर पर 9-लीटर भारतीय/विदेशी शराब रख सकता है। वहीं, यूपी में 4.5-लीटर विदेशी शराब और 1-लीटर देसी शराब, पंजाब में 2 बोतल देसी/विदेशी शराब और हरियाणा में 6 बोतल देसी और 18 बोतल विदेशी शराब घर पर रखने की अनुमति है।