घर में कितना सोना रख सकती हैं शादीशुदा महिलाएं, सुप्रीम कोर्ट ने तय किए नियम
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आय से अधिक संपत्ति के मामलों में विवाहित महिलाओं को 500-ग्राम सोने की सीमा के बावजूद गहनों के स्रोत का हिसाब देने से छूट नहीं मिलेगी। दरअसल, CBDT गाइडलाइन के तहत तलाशी में शादीशुदा महिला के 500-ग्राम, अविवाहित महिला के 250-ग्राम और पुरुष के 100-ग्राम तक सोने के गहने ज़ब्त नहीं किए जाते।