घर में शादी की तैयारी के बीच बिस्तर में छिपे सांप के काटने से मुंबई में मौसी-भांजी की हुई मौत

डोंबिवली (मुंबई) में बिस्तर में छिपे सांप के काटने से 3-वर्षीय बच्ची व उसकी 24-वर्षीय मौसी की मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, सांप के काटने से रो रही बच्ची को बहन के पास भेजकर उसी बिस्तर में सोने गई युवती को भी सांप ने काट लिया था। बकौल परिजन, घर में युवती की शादी की तैयारियां चल रही थीं।