सुपौल (बिहार) में एक 20-वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। खाना बनाते समय घर में सब्ज़ी खत्म होने को लेकर महिला का उसकी सास व ननद से झगड़ा हुआ और बाद में इसी बात पर फिर से विवाद हुआ जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। महिला ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी।