घर में घुसकर 4 नाबालिगों समेत 5 लोगों ने यूपी में किशोरी का कथित तौर पर किया गैंगरेप

बस्ती (उत्तर प्रदेश) में दरवाज़ा तोड़कर घर में घुसने के बाद 15-वर्षीय किशोरी का गैंगरेप करने और घटना का फोटो वायरल करने के आरोप में 4 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है और एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी की मां के मुताबिक, 2 सितंबर को जब बेटी घर पर अकेली थी तब उसका गैंगरेप हुआ था।