घर में मिला यूपी के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री का शव, परिवार ने कहा- 2 लोगों ने की हत्या
उत्तर प्रदेश के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आत्माराम तोमर का शव शुक्रवार को बागपत स्थित उनके घर पर मिला। उनकी बहन संतोष ने कहा कि बाइक पर आए 2 लोगों ने घर में घुसकर तोमर की हत्या की और उनकी गाड़ी लेकर चले गए। बकौल पुलिस, परिवार ने अपनी छोटी बहू के चाचा पर हत्या को लेकर आरोप लगाया है।