घरेलू निवेशकों की खरीदारी के कारण टिका है बाज़ारः कैपिटल माइंड के CEO दीपक शेनॉय

कैपिटलमाइंड के फाउंडर और सीईओ दीपक शेनॉय ने कहा है कि वैश्विक कारणों से विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे हैं और घरेलू निवेशकों ने बाज़ार की डोर संभालकर रखी है। बकौल शेनॉय, घरेलू निवेशकों द्वारा आगे भी मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने निवेशकों को संभलकर निवेश करने की सलाह दी है।