घरेलू विवाद में असम में शख्स ने पत्नी का धड़ से अलग किया सिर, साइकल पर रखकर पहुंचा थाने

चिरांग (असम) में एक 60-वर्षीय शख्स ने शनिवार को घरेलू विवाद के चलते कथित तौर पर अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटे हुए सिर को साइकल की टोकरी में रखकर थाने पहुंचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी व उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।