घरेलू सहायक ने यूपी में पिता-बेटी को वर्षों तक रखा कैद, बेटी का 'हड्डियों के ढांचे' में बदला शरीर
महोबा (यूपी) में घरेलू सहायक दंपति द्वारा रेलवे के सेवानिवृत्त बुज़ुर्ग और उनकी मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को 5-वर्ष तक
उनके ही घर में कैद रखने का मामला सामने आया। भोजन के अभाव में बुज़ुर्ग की मौत हो गई जबकि बेटी का शरीर 'हड्डियों के ढांचे' में बदल गया। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने संपत्ति के लालच में ऐसा किया।