घरेलू हिंसा के मामले में पति के दूर के रिश्तेदारों को बेवजह न फंसाया जाए: SC

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों को आईपीसी की धारा 498ए के तहत घरेलू हिंसा के मामलों में पति के दूर के रिश्तेदारों को बेवजह फंसाने के खिलाफ चेतावनी दी है। कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया जिसमें आरोपी पति के चचेरे भाई की पत्नी के खिलाफ 2020 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।