घर से निकले महाकुंभ नहाने, 21 किमी चले पैदल; संगम में डुबकी लगाने से पहले दुनिया से हुए अलविदा
झारखंड के 58-वर्षीय शिवराज गुप्ता अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ प्रयागराज में महाकुंभ मेले में अमृत स्नान करने के लिए निकले थे और वह त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिए 21-किलोमीटर पैदल चले। हालांकि, महाकुंभ में जब भगदड़ मची तो वह भीड़ के पैरों तले दब गए और उनकी मौत हो गई और वह डुबकी ही नहीं लगा पाए।