पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में बुधवार से ₹15 की वृद्धि कर दी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली व मुंबई में 14.2 किलोग्राम के एक सिलिंडर की कीमत ₹884.50 से बढ़कर ₹899.50 हो गई है जबकि कोलकाता में ₹926 हो गई है। 1 जनवरी 2021 से घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत ₹205 बढ़ी है।