घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के टिकट के रिफंड के नियमों में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं?
विमानन नियामक डीजीसीए ने बोर्डिंग से इनकार किए जाने, उड़ान रद्द होने या देरी के कारण कैंसल हुए टिकटों के रिफंड के नियमों में बदलाव किए हैं। घरेलू यात्रियों का टिकट 'डाउनग्रेड' किए जाने पर एयरलाइन्स उन्हें टैक्स सहित टिकट की 75% राशि का भुगतान करेंगी। वहीं, 1,500 किलोमीटर या कम की यात्रा वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को 30% रिफंड मिलेगा।