घरेलू सहायकों को तेलंगाना की सोसायटी की चेतावनी- मेन लिफ्ट इस्तेमाल की तो लगेगा जुर्माना

साइबराबाद (तेलंगाना) में एक सोसायटी का नोटिस ऑनलाइन सर्कुलेट हो रहा है जिसमें लिखा है, "अगर घरेलू सहायकों, ड्राइवरों या डिलीवरी बॉय ने किसी भी मुख्य लिफ्ट का इस्तेमाल किया तो ₹300 जुर्माना लगाया जाएगा।" सोसायटी के इस नोटिस की कई यूज़र्स ने आलोचना की। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने नोटिस शेयर कर ट्वीट किया, "हम 2022 में हैं।"