घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के मामले में सीमा पात्रा को 12 सितंबर तक रिमांड पर भेजा गया

झारखंड में घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार हुईं निलंबित बीजेपी नेता सीमा पात्रा को 12-सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पात्रा पर घरेलू सहायिका को वर्षों तक बंधक बनाकर रखने, उसे गर्म तवे से जलाने और पेशाब चाटने पर मजबूर करने के आरोप हैं। पात्रा ने कहा है कि उन्हें फंसाया गया है।