घरेलू सहायिका से दुर्व्यवहार के जुर्म में सिंगापुर में भारतीय मूल के दंपति को हुई सज़ा
सिंगापुर की अदालत ने ब्लैक लिस्ट किए जाने के बावजूद विदेशी घरेलू सहायिका को काम पर रखने व न्याय प्रक्रिया को बाधित करने के जुर्म में भारतीय मूल के एक दंपति को जेल की सज़ा सुनाई है। घरेलू सहायिका ने दंपति पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। पति को 36 हफ्तों जबकि पत्नी को 3 दिन जेल की सज़ा मिली।