घुसपैठ करते हुए पकड़े गए आतंकी का शव भारत ने पाक को सौंपा, अस्पताल में हुई थी मौत

पाकिस्तानी आतंकवादी तबारक हुसैन का शव सोमवार सुबह 11:06 बजे पाकिस्तान को सौंप दिया गया। मुठभेड़ में घायल होने के बाद हुसैन को राजौरी (जम्मू-कश्मीर) स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उसकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। हुसैन को 21-अगस्त को नौशेरा में एलओसी के पास घुसपैठ करते समय गिरफ्तार किया गया था।