inshorts

घुसपैठ की कोशिश के बाद जम्मू-कश्मीर के उरी में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

सेना के अधिकारी के अनुसार, हथियारों से लैस एक आतंकवादी समूह के घुसपैठ की कोशिश के बाद सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उरी में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। बकौल सेना, यह इस साल घुसपैठ का दूसरा प्रयास है। अधिकारियों ने बताया कि एक बहुत बड़े इलाके की घेराबंदी कर पिछले 30 घंटे से घुसपैठरोधी अभियान चलाया जा रहा है।