घुसपैठ को लेकर रूस के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय पहुंचा यूक्रेन
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को बताया कि यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में आवेदन दिया है। उन्होंने कहा, "आक्रामकता को सही ठहराने के लिए नरसंहार करने...को लेकर रूस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हमारा अनुरोध है कि रूस को...सैन्य गतिविधि रोकने का तत्काल आदेश दिया जाए...और अगले हफ्ते ट्रायल शुरू होने की उम्मीद करते हैं।"