13 मुर्दों को मिला लाखों रुपए का लोन, यूपी से सामने आया चौंकाने वाला मामला
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के जंगल कौड़िया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में 18 लोगों के नाम से लगभग ₹71 लाख के गबन का मामला सामने आया है। इनमें 13 मुर्दों के नाम भी शामिल हैं। इस प्रकरण में शाखा प्रबंधक को निलंबित किया गया है, अकाउंटेंट की गिरफ्तारी हुई है और कैंटीन बॉय ने सरेंडर किया है।