चांगी एयरपोर्ट के अंदर गिरता है 1300 फीट ऊंचा झरना, छत पर बना है स्वीमिंग पूल

सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट दुनिया के बेहतरीन एयरपोर्ट्स में से एक है। एयरपोर्ट के अंदर एक 1,300 फीट ऊंचा खूबसूरत झरना गिरता है और एयरपोर्ट की छत पर स्वीमिंग पूल, शॉपिंग मॉल और मूवी थिएटर मौजूद है। चांगी एयरपोर्ट पर ग्लास ब्रिज व 'हॉल ऑफ मिरर' के साथ-साथ ऑटोमेटिक रोबोटिक क्लीनर व रोबोट बारटेंडर भी आकर्षण का केंद्र हैं।