चांदी ₹2.5 लाख/किलो के पार! MCX पर बना नया रिकॉर्ड
सोमवार को भारतीय वायदा बाज़ार में चांदी की कीमतें पहली बार ₹2.5 लाख/किलोग्राम के पार पहुंच गईं। MCX की वेबसाइट के अनुसार, मार्च 2026 की एक्सपायरी वाले चांदी के वायदा भाव 5% से ज़्यादा बढ़कर ₹2,54,174 प्रति किलोग्राम के शिखर पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी तेज़ी देखी गई जहां स्पॉट सिल्वर पहली बार $80/औंस के पार पहुंच गई।