चांदी 1990 में ₹458/28 ग्राम थी, इस साल कीमत ₹18,321/28 ग्राम हो जाएगी: रॉबर्ट कियोसाकी
'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने X पर बताया है, "आज के टेक्नोलॉजी युग में चांदी को एक इकोनॉमिक स्ट्रक्टरल मेटल का दर्जा मिल गया है...ठीक वैसे ही जैसे औद्योगिक युग में लोहे की भूमिका एक इकोनॉमिक स्ट्रक्टरल मेटल के रूप में थी।" उन्होंने कहा, "1990 में चांदी का दाम $5/औंस...2026 में $92/औंस है...यह $200/औंस तक जाएगी।"