हफ्ते के पहले दिन सोमवार सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बिकवाली के दबाव के चलते चांदी ₹1,94,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है जो बीते सप्ताह ₹10,000 सस्ती हुई थी। वहीं, MCX पर चांदी का वायदा भाव 2.96% (₹5,220) गिरकर ₹1,71,089 प्रति किलो रह गया है। दिल्ली सर्राफा बाज़ार में इसका भाव ₹1,84,000 प्रति किलो है।