सवाई माधोपुर (राजस्थान) में एक मज़दूर महिला के पैर से डेढ़ किलो वज़नी चांदी के कड़े लूटने के लिए उसके दोनों पैर काट दिए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को एक अज्ञात शख्स ने काम दिलाने के बहाने किसी जगह पर बुलाया था। वहीं, महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।