अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोने के दाम आज नहीं बदले और उनकी कीमत क्रमश: ₹1,26,600/10 ग्राम व ₹1,26,000/10 ग्राम है। वहीं, चांदी के दाम ऑल-टाइम हाई लेवल से ₹6,000 चढ़कर ₹1,63,000/किलोग्राम पर आ गए हैं। वैश्विक स्तर पर भी चांदी के दाम 1% बढ़कर $49.67/औंस पर हैं।