चांदी ने सोने और शेयर बाज़ार को पीछे छोड़ा! इस साल दिया 49% से ज़्यादा रिटर्न
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश, सोलर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टरों में मज़बूत औद्योगिक मांग से चांदी ने सालाना आधार पर इस साल अब तक 49% से ज़्यादा रिटर्न दिया है। वहीं, सोना ने सालाना आधार पर 43.2% और शेयर बाज़ार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी क्रमश: 5.74% और 7.1% रिटर्न दिया है।