बाज़ार पूंजीकरण में एनवीडिया को पछाड़कर सोने के बाद वैश्विक स्तर पर चांदी फिर से दूसरी सबसे मूल्यवान संपत्ति बन गई है। CompaniesMarketCap.com के अनुसार, 13 जनवरी की सुबह लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रही चांदी का बाज़ार पूंजीकरण $4.822 ट्रिलियन था जो एनवीडिया के $4.502 ट्रिलियन के बाज़ार पूंजीकरण से अधिक है। सोने का बाज़ार पूंजीकरण $32.036 ट्रिलियन है।