चांद पर कैसा होता है सूर्योदय का नज़ारा? अमेरिकी चंद्रयान ने भेजी तस्वीर

अमेरिका की प्राइवेट कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस का चंद्रयान 'ब्लू घोस्ट लैंडर' 2 मार्च को चांद की सतह पर उतरा जिसके बाद उसने कई तस्वीरें लीं। वहां से इसने चांद की सतह पर उगते हुए सूरज की शानदार तस्वीर भेजी है जिसे फायरफ्लाई ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। फायरफ्लाई ने लिखा, "हमारे जूतों पर चांद की धूल है।"