चांदनी चौक बाज़ार मंगलवार को रहेगा बंद, लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद लिया गया फैसला
लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट के बाद चांदनी चौक बाज़ार को मंगलवार को बंद रखने का फैसला लिया गया है। 'पीटीआई' ने मार्केट असोसिएशन के अध्यक्ष संजय भार्गव के हवाले से यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि कार में हुए विस्फोट के बाद कम-से-कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।