चांदनी चौक में पिस्तौल की नोक पर शख्स से ₹80 लाख लूटता CCTV में कैद हुआ 'टोपीवाला'; की फायरिंग

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में सोमवार शाम काले रंग की टोपी व मुंह पर मास्क लगाए एक बदमाश ने पिस्तौल की नोक पर एक आंगनबाड़ी कर्मी से ₹80 लाख से भरा बैग लूट लिया। सामने आए घटना के सीसीटीवी फुटेज में पीड़ित को डराने के लिए बदमाश फायरिंग करता दिखा जबकि लोग बिना हस्तक्षेप किए वहां से गुज़रते दिखे।