आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का एलान कर दिया है जिसमें 5 भारतीय (विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती) शामिल हैं। टीम में न्यूज़ीलैंड के मिशेल सैंटनर, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स व मैट हेनरी को जगह मिली है। वहीं, अफगानिस्तान के इब्राहिम ज़ादरान व अज़मतुल्लाह उमरज़ई टीम के अन्य खिलाड़ी हैं।