आईसीसी के 57 वर्षीय सीईओ जेफ एलार्डिस ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आईसीसी की ओर से इस्तीफे को लेकर स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, एलार्डिस को टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की तैयारी व मेज़बानी की एक स्पष्ट तस्वीर देनी थी जो एक चुनौती बनी हुई थी।