चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल ने सर्वाधिक 791 रन (17 मैचों में) बनाए हैं। वहीं, न्यूज़ीलैंड के काइल मिल्स ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक 28 विकेट (15 मैचों में) लिए हैं। भारत के लिए पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने सर्वाधिक 701 रन बनाए हैं जबकि रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 16 विकेट लिए हैं।