चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में फाइनल में टॉस जीतने वाली टीमों की जीत का कैसा रहा है ट्रेंड?

अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के कुल 8 फाइनल हो चुके हैं जिनमें से 2002 का फाइनल रद्द हो गया था और भारत व श्रीलंका ने ट्रॉफी साझा की थी। वहीं, टॉस जीतने वाली टीम ने 3 बार जबकि टॉस हारने वाली टीम ने 4 बार फाइनल जीता है। भारत ने टॉस हारने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी-2013 का फाइनल जीता था।