inshorts

चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में नहीं होने का मलाल नहीं है: सूर्यकुमार यादव

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिलने का मलाल नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं अगर अच्छा (वनडे में) करूंगा तो टीम में जगह मिलेगी...इसे स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है।" सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे यह मलाल है कि मैंने इस प्रारूप (वनडे) में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।"