चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मैच में ओपनर शुभमन गिल शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। गिल ने गुरुवार को टूर्नामेंट में भारत के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 129 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ व शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू पर शतक बनाने वाले अन्य बल्लेबाज़ हैं।