चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सीज़न वर्ष 1998 में खेला गया था जिसे दक्षिण अफ्रीका ने जीता था जबकि 2000 में न्यूज़ीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। 2002 में भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से विजेता थे। 2004 में वेस्टइंडीज़, 2006 व 2009 में ऑस्ट्रेलिया, 2013 में भारत और 2017 में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।