पूर्व ऑल-राउंडर युवराज सिंह के पिता व पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल को लेकर कहा है, "भारत और न्यूज़ीलैंड का फाइनल होगा, किसी के साथ भी हो, हम जीतेंगे क्योंकि हमारा (भारतीय टीम का) कप्तान बहुत अच्छी तरह लीड कर रहा है।" उन्होंने कहा, "आने वाले दो मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा रन बनाएंगे।"