inshorts

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद गिल की हुई बल्ले-बल्ले, ICC से मिला यह अवॉर्ड

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्म होने के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल को फरवरी 2025 माह के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। गिल ने फरवरी में 5 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले जिनमें उन्होंने 101.50 की औसत और 94.19 के स्ट्राइक रेट के साथ 406 रन बनाए।