चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जारी की गई पाकिस्तान की नई जर्सी का फैंस ने उड़ाया मजाक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जारी की गई पाकिस्तान की नई जर्सी का फैंस सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोगों ने पाकिस्तान की नई जर्सी को आयरलैंड की जर्सी की कॉपी बताया है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "किसी क्लब की किट लग रही है।" चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी।