भारतीय टीम शनिवार को कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना हुई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत टीम के अन्य खिलाड़ी नज़र आ रहे हैं। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।