चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैचों के लिए मैच ऑफिशियल्स के नामों का हुआ एलान
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के पहले सेमीफाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ और क्रिस गैफनी ऑन-फील्ड अंपायर होंगे जबकि माइकल गॉफ तीसरे अंपायर व एड्रियन होल्डस्टॉक चौथे अंपायर होंगे। दक्षिण अफ्रीका-न्यूज़ीलैंड के सेमीफाइनल में पॉल राइफल और कुमार धर्मसेना ऑन-फील्ड अंपायर होंगे जबकि जोल विलसन तीसरे अंपायर और एहसान रज़ा चौथे अंपायर होंगे। भारत के मैच में ऐंडी पाइक्रॉफ्ट रेफरी होंगे।