inshorts

चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर दुबई से लौटे पंत के घर में बजेगी शहनाई, धोनी व कोहली कर सकते हैं शिरकत

दुबई में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के घर में शहनाई बजने वाली है। दरअसल, पंत की बहन साक्षी की मसूरी में शादी होने वाली है और शादी समारोह मंगलवार और बुधवार को होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली शिरकत कर सकते हैं।