दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारतीय टीम की जीत के बाद बल्लेबाज़ विराट कोहली की पत्नी व ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मैदान पर जश्न मनाते समय कप्तान रोहित शर्मा और ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या को गले लगाया। भारतीय क्रिकेट टीम ने 12 साल के लंबे इंतज़ार के बाद फाइनल में न्यूज़ीलैंड को रौंदकर यह खिताब अपने नाम किया है।