चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम को मिली थी कितनी पुरस्कार राशि, अब कितना आ गया है फर्क?

दक्षिण अफ्रीका ने 1998 में पहली बार खेली गई आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी) जीती थी। उस वक्त दक्षिण अफ्रीका को विजेता के तौर पर $1 लाख और उप-विजेता वेस्टइंडीज़ को $60,000 मिले थे। गौरतलब है, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के विजेता को $2.24 मिलियन (₹19.5 करोड़) और उप-विजेता को $1.12 मिलियन (₹9.75 करोड़) की पुरस्कार राशि मिलेगी।