पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 88.16 के औसत से 529 रन बनाए हैं। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 5 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी में 10 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 53.44 की औसत से 481 रन बनाए हैं।