चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा की विराट कोहली से बातचीत हुई वायरल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की खिताबी जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का विराट कोहली से रिटायरमेंट को लेकर बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है। रोहित को कहते सुना गया, "भाई हम कोई रिटायर नहीं हो रहे हैं।" इसके बाद रोहित ने कैमरे पर ही गाली दी और दोनों हंसते हुए गले मिले।