चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी, दुबई में आज तक कोई वनडे नहीं हारा है भारत
भारतीय टीम ने आज दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपना चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का अभियान शुरू किया। इस मैदान पर भारत आजतक कोई वनडे नहीं हारा है। भारत ने दुबई में अब तक 6 वनडे खेले हैं जिनमें से उसने 5 जीते हैं और एक टाई रहा है। 23 फरवरी को इसी मैदान पर पाकिस्तान-भारत का मैच होगा।